Importance of purnima or purnmashi

पूर्णिमा का विशेष महत्व

जानिए किस तरह पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करके उनकी कृपा प्राप्त करते हुए सभी भौतिक सुखों को प्राप्त करें ।

अगर आप घोर आर्थिक समस्या से ग्रस्त हैं, तो होली पर यह चंद्र टोटका अवश्य करें। होली की रात में चंद्रोदय होने के बाद अपने घर की छत पर या खुली जगह जहां से चांद नजर आए पर खड़े हो जाएं। फिर चंद्रमा का स्मरण करते हुए चांदी की प्लेट में सूखे छुहारे तथा कुछ मखाने रखकर शुद्ध घी के दीपक के साथ धूप एवं अगरबत्ती अर्पित करें। अब दूध से अर्घ्य प्रदान करें। अर्घ्य के बाद कोई सफेद प्रसाद तथा केसर मिश्रित साबूदाने की खीर अर्पित करें। चंद्रमा से आर्थिक संकट दूर कर समृद्धि प्रदान करने का निवेदन करें। बाद में प्रसाद और मखानों को बच्चों में बांट दें।

फिर लगातार आने वाली प्रत्येक पूर्णिमा की रात चंद्रमा को दूध का अर्घ्य अवश्य दें। कुछ ही दिनों में आप महसूस करेंगे कि आर्थिक संकट दूर होकर समृद्धि निरंतर बढ़ रही है।

पूर्णिमा का विशेष महत्व / उपाय


हिन्दु धर्म में सूर्य और चन्द्र की गति और कला की गणना करके वर्ष का निर्धारण किया गया है । 1 वर्ष में सूर्य पर आधारित उत्तरायण और दक्षिणायन 2 अयन होते हैं । इनमें से वर्ष के मान से उत्तरायण में और माह के मान से शुक्ल पक्ष में देव आत्माएं सक्रिय रहती हैं, तो दक्षिणायन और कृष्ण पक्ष में दैत्य और पितर आत्माएं ज्यादा सक्रिय रहती हैं। अच्छे लोग किसी भी प्रकार का धार्मिक और मांगलिक कार्य रात में नहीं करते जबकि दूसरे लोग अपने सभी धार्मिक और मांगलिक कार्य सहित सभी सांसारिक कार्य रात में ही करते हैं।

हिन्दू पंचांग के अनुसार हर माह के 30 दिन को चन्द्र कला के आधार पर 15-15 दिन के 2 पक्षों में बांटा गया है- शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष। हिंदू माह के 15 वें दिवस शुक्ल पक्ष के अंतिम दिन को पूर्णिमा कहते हैं इस दिन चन्द्रमा अपने पूरे आकार में नज़र आता है। इस दिन का भारतीय जनजीवन में बहुत ही महत्व हैं। सामान्यता हर माह की पूर्णिमा को कोई न कोई पर्व अथवा व्रत अवश्य ही मनाया जाता हैं।

हिदु धर्म शास्त्रों के अनुसार पूर्णिमा माँ लक्ष्मी को विशेष प्रिय है । इस दिन माँ लक्ष्मी की आराधना करने से जातक को जीवन में किसी भी चीज़ की कमी नहीं रहती है ।

1. शास्त्रों के अनुसार प्रत्येक पूर्णिमा के दिन सुबह लगभग 10 बजे पीपल के वृक्ष पर मां लक्ष्मी का आगमन होता है। कहते है कि जो व्यक्ति इस दिन सुबह उठकर नित्य कर्मों से निवृत्त होकर पीपल के पेड़ पर कुछ मीठा रखकर मीठा जल अर्पण करके धूप अगरबत्ती जला कर मां लक्ष्मी का पूजन करें और माता लक्ष्मी को अपने घर पर निवास करने के लिए आमंत्रित करें तो उस जातक पर लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है।

2. हर पूर्णिमा पर सुबह के समय हल्दी में थोडा पानी डालकर उससे घर के मुख्य दरवाज़े / प्रवेश द्वार पर ॐ बनायें.।

3. प्रत्येक पूर्णिमा को चन्द्रमा के उदय होने के बाद खीर बनाकर माँ लक्ष्मी को उसका भोग लगाएं फिर उसे प्रशाद के रूप में वितरित करे, धन आगमन का मार्ग बनेगा।

4. प्रत्येक पूर्णिमा पर सुबह के समय घर के मुख्य दरवाज़े पर आम के ताजे पत्तों से बनाया हुआ तोरण अवश्य ही बांधें, इससे भी घर में शुभता का वातावरण बनता है ।

5. लम्बे और प्रेम से भरे दाम्पत्य जीवन के लिए पूर्णिमा और अमावस्या को जातक को शारीरिक सम्बन्ध बिलकुल भी नहीं बनाना चाहिए ।

6. पूर्णिमा के दिन किसी भी प्रकार की तामसिक वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन जुए, शराब आदि नशे और क्रोध एवं हिंसा से भी दूर रहना चाहिए।इस दिन बड़े बुजुर्ग अथवा किसी भी स्त्री से भूलकर भी अपशब्द ना बोलें ।

7. पूर्णिमा के दिन शिवलिंग पर शहद, कच्चा दूध, बेलपत्र, शमीपत्र और फल चढ़ाने से भगवान शिव की जातक पर सदैव कृपा बनी रहती है ।

8.सफल दाम्पत्य जीवन के लिए प्रत्येक पूर्णिमा को पति पत्नी में कोई भी चन्द्रमा को दूध का अर्ध्य अवश्य ही दें ( दोनों एक साथ भी दे सकते है) , इससे दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहती है।

वैसे तो सभी पूर्णिमा का महत्व है लेकिन कार्तिक पूर्णिमा, माघ पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा, बुद्ध पूर्णिमा आदि अति विशेष मानी जाती है।

वर्ष 2015 में पूर्णिमा की तिथियाँ
5 जनवरी --- सोमवार --- पूष पूर्णिमा

3 फ़रवरी --- मंगलवार --- माघ पूर्णिमा

5 मार्च --- गुरुवार --- फाल्गुन पूर्णिमा

4 अप्रैल --- शनिवार --- चैत्र पूर्णिमा

3 मई --- रविवार --- वैशाख पूर्णिमा

2 जून --- मंगलवार --- ज्येष्ठ पूर्णिमा

1 जुलाई --- बुधवार --- अषाड़ पूर्णिमा

31 जुलाई --- शुक्रवार --- अषाड़ पूर्णिमा

29 अगस्त --- शनिवार --- श्रावण पूर्णिमा

27 सितम्बर --- रविवार --- भाद्रपद पूर्णिमा

27 अक्टूबर --- मंगलवार --- आश्विन पूर्णिमा

25 नवम्बर --- बुधवार --- कार्तिक पूर्णिमा

25 दिसम्बर --- शुक्रवार --- मार्गशीष पूर्णिमा

Purnima dates and time in 2016 - 2017 based on Hindu calendar and Indian Standard Time. In 2016, there are 12 Purnimas. Purnima, or Poornima, is the full moon day in traditional Hindu calendar. The day is considered highly auspicious by Hindus and some communities fast or keep Vrat (Purnima fasting) from sunrise to sunset on the day. Here are the Purnima dates in 2016. (Please note that in some regions Purnima might start a day early and overlap into the next day). Poornima is known as Pournami in South India. 

Purnima days in 2016 - 2017 based on Indian Standard Time (IST)

Purnima 2016 Dates

January 23, 2016, Saturday. Paush Poornima. (January 24, 2016, Sunday in some regions.)
– Time is from 7:07 AM on January 23 to 6:48 AM on January 24. Fasting is on January 23.

February 22, 2016, Monday. Magh Poornima. Time is from 10:06 PM on Feb 21 to 10:54 PM on Feb 22. Fasting is on February 22.

March 23, 2016, Wednesday.  Falgun or Phalgun Purnima - Holika Dahan - Holi Festival. Time is from 2:29 PM on March 22 to 4:07 PM on March 23. Purnima Fasting is on March 22.

April 22, 2016, Friday. Chaitra Purnima (Hanuman Jayanti).Time is from 7:26 AM on April 21 to 9:51 AM on April 22.Purnima fasting is on April 21.

May 21, 2016, Saturday. Vaishakh Poornima - Budha Purnima.Time is from 11:54 PM on May 20 to 1:44 AM on May 22. Purnima fasting is on May 21

June 20, 2016, Monday. Jyeshta Purnima - Vat Savitri Poornima. Time is from 2:56 PM on June 19 to 4:01 PM on June 20. Purnima fasting is on June 19

July 19, 2016, Tuesday. Ashada Purnima - Vyasa Purnima – Guru Poornima. Time is from 4:10 AM on July 19 to 4:17 AM on July 20. Purnima fasting is on July 19

August 18, 2016, Thursday. Shravan Purnima - Narali Poornima. Raksha Bandhan. Avani Avittam. Upakarma. Time is from 3:50 PM on August 17 to 3:01 PM on August 18. Purnima fasting is on August 17

September 16, 2016, Friday – Bhadrapad Purnima. Time is from 2:22 AM on September 16 to 12:48 AM on September 17. Purnima fasting is on September 16

October 16, 2016, Sunday – Time is from 12:22 PM on October 15 to 10:15 PM on October 16. Ashwin Purnima – (Sharad Poornima - Kojagari Purnima are marked on October 15). Fasting is on October 15.
November 14, 2016, Monday – Time is from 10:16 PM on November 13 to 7:54 PM on November 14. Kartik Poornima – Dev Diwali – Tripurai Purnima - Tulsi Vivah ends. Fasting is on November 14.

December 13, 2016, Tuesday – Time is from 8:09 AM on December 13 to 5:56 AM on December 14. Margashirsh Purnima - Datta Jayanti. Fasting is on December 13.

Comment

You need to be a member of Goddess Lakshmi Blessings to add comments!

Comment by Sonu Sharma on February 26, 2015 at 6:00pm

अगर आप घोर आर्थिक समस्या से ग्रस्त हैं, तो होली पर यह चंद्र टोटका अवश्य करें। होली की रात में चंद्रोदय होने के बाद अपने घर की छत पर या खुली जगह जहां से चांद नजर आए पर खड़े हो जाएं। फिर चंद्रमा का स्मरण करते हुए चांदी की प्लेट में सूखे छुहारे तथा कुछ मखाने रखकर शुद्ध घी के दीपक के साथ धूप एवं अगरबत्ती अर्पित करें। अब दूध से अर्घ्य प्रदान करें। अर्घ्य के बाद कोई सफेद प्रसाद तथा केसर मिश्रित साबूदाने की खीर अर्पित करें। चंद्रमा से आर्थिक संकट दूर कर समृद्धि प्रदान करने का निवेदन करें। बाद में प्रसाद और मखानों को बच्चों में बांट दें।

फिर लगातार आने वाली प्रत्येक पूर्णिमा की रात चंद्रमा को दूध का अर्घ्य अवश्य दें। कुछ ही दिनों में आप महसूस करेंगे कि आर्थिक संकट दूर होकर समृद्धि निरंतर बढ़ रही है।

© 2024   Created by Driving Dreams International.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service